Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के घनी आबादी वाले शाहबेरी क्षेत्र स्थित वृंदावन गार्डन सोसायटी बहुमंजिला इमारत बुधवार सुबह आग की लपटों में घिर गई. पूजा-अर्चना के दौरान दीया जलाने से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग सोसायटी के एक फ्लैट में लगी थी.
फ्लैट का सारा सामान जल गया
घटना थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के पीछे प्रारंभिक कारण पूजा के बाद जलाए गए दीये से निकली चिंगारी को माना जा रहा है, जो पास रखे ज्वलनशील सामान की चपेट में आ गई. देखते ही देखते फ्लैट धुएं में तब्दील हो गया. फ्लैट के अंदर रखा स्टेशनरी का सारा सामान जलकर राख हो गया.
वीडियो हुआ वायरल
ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग धुएं के कारण दम घुटने की शिकायत करने लगे. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें इमारत से घना काला धुआं निकलता साफ देखा जा सकता है, वहीं नीचे फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे नजर आए.
5 गाड़ियां मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. सीढ़ियों और लिफ्ट के माध्यम से इमारत में फंसे सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे का समय लगा. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.
फायर सेफ्टी ऑडिट जरूरी
निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे. उनका कहना है कि हर सोसायटी में नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट जरूरी है. फिलहाल, फायर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास 1000 करोड़ का होगा निवेश, मिक्स लैंड यूज प्रोजेक्ट में 4500 लोगों को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
51 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines