Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जल्द ही जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटेड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को जोड़ने वाली चार लेन की एलिवेटेड रोड की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए पांच विशेषज्ञ सलाहकार फर्मों ने आवेदन किया है. जल्द ही इनमें से एक फर्म का चयन कर डीपीआर तैयार कराया जाएगा, जिसके बाद विकास एजेंसी के लिए टेंडर जारी होगा.
लगातार बढ़ रहा ट्रैफिक
शाहबेरी क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए करीब 2.5 किलोमीटर लंबी और चार लेन की इस एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है. यह रोड इटेड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी होते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास एनएच-24 से जुड़ेगी. परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 250 करोड़ रुपये है.
सीआरआरआई कर चुकी है जांच
डीपीआर में भू-तकनीकी सर्वेक्षण, विस्तृत अभियांत्रिकी डिजाइन, लागत अनुमान, पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभाव अध्ययन और यातायात प्रबंधन योजना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जाएगा. केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) से भी इसकी जांच हो चुकी है.
जाम से मिलेगी राहत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि इस एलिवेटेड रोड के बनने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी. जाम से राहत मिलेगी और लोकल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच भी आसान होगी.
तेजी से बढ़ रही आबादी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में आबादी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दस वर्षों में यहां करीब 20 लाख से अधिक लोग बसेंगे. ऐसे में ट्रैफिक दबाव में और इजाफा होगा. एलिवेटेड रोड के निर्माण से यहां के निवासियों को सुविधा मिलेगी. नोएडा, गाजियाबाद और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए भी सफर आसान होगा.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यीडा की ग्रुप हाउसिंग में आवेदन को बचे सिर्फ 5 दिन, 28 नवंबर को होगी नीलामी
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
47 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines