Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शाहबेरी एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके लिए ग्रेटर नेएडा अथॉरिटी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) से एनओसी मांगी है। बताया जा रहा है कि एनओसी मिलने के बाद अथॉरिटी प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कराएगा और शासन को भेजेगा।
एलिवेटेड रोड बनने से जाम से मिलेगी निजात
गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने-जाने के लिए शाहबेरी गांव का रास्ता मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर अधिक वाहनों का आना-जाना होता है। यातायात का दबाव बढ़ने के कारण शाहबेरी में जाम लगने लगा है। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इस रास्ते पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाएगा। इस कारण अथॉरिटी ने शाहबेरी एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया है। ताकि गाजियाबाद से आने वाले वाहन सीधे 130 मीटर रोड पर जा सके।
क्रॉसिंग रिपब्लिक तक बनेगी 200 मीटर की रोड
एलिवेटेड बनाने के लिए सर्वे के साथ अन्य कार्रवाई को पूरा कर लिया गया है। अफसरों ने बताया कि एलिवेटेड नाले तक बनेगा। उसके बाद अप्रोच रोड बनेगी। जो गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में जाएगी। यह करीब 200 मीटर लंबी होगी।
जून तक मिल सकती है NOC
नई अप्रोच रोड बनाने के खर्च व एनओसी को लेकर GDA को प्रस्ताव भेजा गया है। हाल ही में GDA की टीम के साथ बैठक हुई। जिसमें GDA के अफसरों ने बताया कि तकनीकी टीम से रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। उसके बाद उच्च अफसरों के साथ इस पर बैठक की जाएगी। उम्मीद है कि जून माह तक जीडीए की एनओसी मिल जाएगी।
शासन को भेजी जाएगी DPR
अफसरों ने बताया एनओसी मिलने के बाद डीपीआर तैयार कराकर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि शासन से पैसे मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में ग्रेनो अथॉरिटी और जीडीए को निर्माण का खर्चा उठाना होगा।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines