Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में शनिवार देर रात सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच गेट नंबर दो पर एंट्री को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस झगड़े में महिलाओं को भी चोटें आई हैं, जिससे सोसायटी में तनाव का माहौल बन गया. सुरक्षाकर्मियों का निवासियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
गेट खोलने को लेकर हुई बहस
रात करीब साढ़े दस बजे एक परिवार के आने पर सुरक्षा गार्डों ने गेट खोलने में आनाकानी की. इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. बताया जा रहा है कि गार्डों द्वारा गंदी भाषा और जबरन धक्का-मुक्की की गई, जिसके विरोध में अन्य निवासी भी एकत्र हो गए.
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं. घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया गया है.
सुरक्षा एजेंसी से मांगा जवाब
निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर अक्सर गार्ड अभद्रता करते हैं और उनकी जवाबदेही तय नहीं होती. इस घटना के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines