Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरने से डूबी 1 दर्जन से अधिक गाड़ियों के इंजन सीज होने के बाद मामला गर्मा गया है। निवासियों ने आईआरपी हितेश गोयल के खिलाफ ट्वीट कर आरोप लगाया कि उन्होंने डीएलएफ गुरूग्राम में खुद 40 करोड़ का घर खरीदा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों की समस्या का समाधान करने के बजाय वह खुद के बेनिफिट में लगे है। इस पर आईआरपी ने रिप्लाई किया कि वह नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे है।
आइए जानते है क्या है पूरा मामला
दरअसल, सुपरटेक बिल्डर के जेल जाने के बाद निवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोर्ट की तरफ से आईआरपी नियुक्त किया गया। निवासियों का आरोप है कि आईआरपी उनकी एक भी समस्या का समाधान करने में सफल साबित नहीं हुए है। बेसमेंट में पानी भरने से गाड़ियां डूब गई। गाड़ियों के इंजन सीज हो गए। कार मालिक को कंपनी ने 2 लाख का खर्चा बताया। इसका खर्च कौन उठाएगा। सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरने के मामला अब एफआईआर तक पहुंच गया है।
पहला भरा पानी, फिर पानी को तरसे निवासी
एक तरफ बारिश के दौरान ईकोविलेज 1 सोसायटी के बेसमेंट में इतना पानी भर गया कि गाड़ियां डूब गई। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को सोसायटी में पानी की सप्लाई नहीं आने की वजह से निवासी पानी को तरस गए। बंद बोतल और टैंकर का सहारा लेकर निवासियों ने पूरे दिन पानी पिया। पानी की समस्या सोसायटी में आफत बन गई है।
ईडी से जांच की मांग
नेफोवा की तरफ से ईडी को ट्वीट कर मांग की गई है कि आईआरपी की जांच होनी चाहिए। इस मामले में सीबीआई को भी टैग किया गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि निवासी एक तरफ सुविधाओं के लिए लड़ रहे है तो दूसरी तरफ उनको कोर्ट के दिशा निर्देश के बावजूद कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
सही निशाने पर लगा तीर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी दीपांकर ने आईआरपी की एफआईआर वाली प्रतिक्रिया के बाद कहा है कि इसका मतलब है कि तीर सही निशाने पर लगा है। इसी वजह से बौखलाहट है। इससे संबंधित संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
43 mins agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
1 hr agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
2 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
5 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
7 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
8 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
9 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
22 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
23 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines