Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लिफ्ट की खराब हालत ने निवासियों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। 20 मंजिला टावरों में रहने वाले सैकड़ों परिवार बंद लिफ्टों और लचर मेंटेनेंस की वजह से बेहद परेशान है। बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे और बीमार लोगों को रोजाना सीढ़ियों से ऊपर-नीचे आना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवन संकट में आ गया है।
20 लिफ्ट के बाद भी राहत नहीं
सोसायटी में कुल 10 टावर है और करीब 20 लिफ्ट लगी है। आरोप है कि कई लिफ्ट महीनों से बंद पड़ी है। कुछ लिफ्ट ऐसी है जो अचानक रुक जाती है या झटके देकर नीचे गिरने जैसा अहसास कराती है। जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए है।
डी टावर में एक साल से बंद लिफ्ट
निवासियों ने बताया कि डी टावर की एक लिफ्ट करीब एक साल से खराब पड़ी है, जबकि दूसरी लिफ्ट भी आए दिन बंद हो जाती है। इससे निवासी खासकर बीमार, बुजुर्ग और महिलाओं को 15 से 20 मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़ना-उतरना पड़ रहा है। इससे उनका स्वास्थ्य और मानसिक तनाव दोनों प्रभावित हो रहे है।
ए और बी टावर में भी हालात खराब
ए और बी टावर में भी लिफ्ट की स्थिति चिंताजनक है। बी टावर में चार में से केवल एक लिफ्ट ही कार्य कर रही है वह भी किसी समय बंद हो सकती है। मेंटेनेंस में शिकायत करने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
निवासियों की मांग
सोसायटी में रहने वाले निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से हस्ताक्षेप करने की मांग की है। उनकी मांग है कि लिफ्ट की मरम्मत कराई जाए। प्राधिकरण को निवासियों की समस्या की तरफ ध्यान देना चाहिए। बिल्डर से उनको कोई उम्मीद नहीं है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा, जानें क्या है कारण
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
23 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
40 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
12 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
23 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines