ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 1 हजार परिवारों को एक दशक बाद कैसे मिली राहत, जानें क्या है पूरा मामला

Greater Noida News : बिल्डर की तरफ से आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट ओसी के लिए आवेदन कर दिया गया है। जल्द ही स्टांप एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट, प्राधिकरण व दादरी विधायक तेजपाल नागर की मौजूदगी में खरीदारों को चाबी सौंपी जाएगी। कई सालों से निवेशक इसका इंतजार कर रहे थे।

Rc Luxury Homes
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16बी में बनी आरसी लग्जरी सोसायटी में 1 हजार से अधिक परिवारों ने एक दशक बाद राहत अभी सांस ली है। खरीदारों को अपने सपने के आशियाने की चाबी जल्द ही मिलने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है। पिछले 10 साल से ज्यादा से खरीदार चाबी मिलने का इंतजार कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवेशकों के लिए यह एक बड़ी जीत है।

ओसी के लिए किया गया आवेदन

बिल्डर की तरफ से आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट ओसी के लिए आवेदन कर दिया गया है। जल्द ही स्टांप एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट, प्राधिकरण व दादरी विधायक तेजपाल नागर की मौजूदगी में खरीदारों को चाबी सौंपी जाएगी। कई सालों से निवेशक इसका इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उन लोगों को राहत मिली है।

Advertisment

2010 में लांच हुआ था प्रोजेक्ट

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16बी में आरसी लग्जरी होम्स प्रोजेक्ट की लांचिंग 15 साल पहले वर्ष 2010 में हुई थी। लांचिंग के चार साल बाद 2 हजार खरीदारों को घर की चाबी तो मिल गई, लेकिन फंड नहीं होने की वजह से यह प्रोजेक्ट बंद हो गया था। उसके बाद मामला एनसीएलटी में चला गया। 2020 में मामले का निस्तारण हुआ। लोन मिलने के बाद फिर से काम शुरू हुआ।

400 से अधिक खरीदारों को करना होगा इंतजार

सोसायटी में 2 हजार के करीब फ्लैट है। इनमें से डेढ़ हजार फ्लैट बनकर तैयार हो गए है। 400 फ्लैट अभी भी ऐसे है जिनका पूरी तरीके से बनना अभी बाकी है। अभी डेढ़ हजार खरीदारों को चाबी मिलेगी। दूसरे चरण में शेष खरीदारों को चाबी मिलेगी।

चक्कर काट कर थक गए थे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में हुई समस्या के बाद करीब 14 साल तक खरीदारों को बिल्डर आफिस, एनसीएलटी व कई अन्य आफिसों के चक्कर काटने पड़े। हालांकि लोगों ने अब राहत की सांस ली है। उम्मीद है कि जिन 400 से अधिक लोगों को अभी चाबी नहीं मिली है, जल्द ही उनको भी चाबी मिल जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ