ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में आई धमकी, जानें एक साथ 12 लोगों ने कौन सा मैदान छोड़ा

Greater Noida News : नामांकन वापस लेने वाले पैनल में शामिल सौरभ शर्मा के पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उनको व अन्य उम्मीदवारों को धमकी दी। फोन करने वाले ने शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

raksha addela society

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसायटी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा अडेला सोसायटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। धमकी के चलते अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) चुनाव में उम्मीदवारी करने वाले 12 लोगों ने एक साथ नाम वापस ले लिया है। आरोप है कि सभी लोगों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। इसके चलते सभी लोगों ने एक साथ नाम वापस लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि सोसायटी में माहौल बहुत खराब है।

विज्ञापन

गाली ग्लौच व धमकी दी गई

जिन लोगों ने AOA चुनाव से नाम वापस लिया है उन लोगों का कहना है कि उनके साथ गाली ग्लौच की गई। एक पक्ष के समर्थकों द्वारा उनको धमकी दी गई कि यदि चुनाव से नामांकन वापस नहीं लिया तो देख लेना। 22 जून को नामांकन करने की अंतिम तारीख थी। नामांकन करने के बाद एक पैनल के सभी 12 लोगों ने नाम वापस ले लिए। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोग अपना-अपना पक्ष रखकर यह जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिर लोगों ने नाम वापस क्यों ले लिया।

विज्ञापन

सौरभ शर्मा के पास आया था फोन

नामांकन वापस लेने वाले पैनल में शामिल सौरभ शर्मा के पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उनको व अन्य उम्मीदवारों को धमकी दी। फोन करने वाले ने शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। फोन आने की जानकारी उन्होंने पैनल के अन्य सदस्यों को दी। उसके बाद सभी ने मिलकर एओए चुनाव से नाम वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता पर भी दबाव बनाया जा रहा है। सोसायटी में खराब माहौल के चलते सभी ने मिलकर एक साथ नाम वापस लेने का फैसला किया है।

समस्या नहीं हो रही कम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटना सामने आती है। अब सोसायटी में होने वाले चुनाव में विवाद के मामले भी सामने आने लगे है। यह अच्छा संकेत नहीं है। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले से इसे जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

क्या बोले चुनाव समिति के सदस्य

सोसायटी में होने वाले चुनाव की समिति के सदस्य आलोक सिंह ने कहा है कि 12 उम्मीदवारों ने एक साथ नामाकंन वापस ले लिया है। उनके द्वारा पत्र भेजकर इससे अवगत कराया गया। नामांकन वापस लेने के पीछे सोसायटी में खराब माहौल को जिम्मेदार ठहराया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ