Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों की हालत दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। वहीं संबंधित विभागों की उदासीनता से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरने से सड़क और अधिक खतरनाक हो गई है। इससे लोगों को अपनी सुरक्षा का खतरा सता रहा है।
निराला ग्रीन शायर सोसायटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीन शायर सोसायटी के सामने स्थित सर्विस रोड पर गड्ढों की भरमार है। निवासी कपिल खरे ने बताया कि रोड की हालत इतनी खराब है कि गाड़ियों का सुरक्षित निकल पाना मुश्किल हो गया है। हर दिन कोई न कोई दुर्घटना हो ही जाती है। उन्होंने बताया कि रोड पर एक से डेढ़ फुट तक गहरे गड्ढे है जिनमें बारिश का पानी भर जाने से खतरा और बढ़ गया है।
सुपरटेक ईको विलेज 1
सुपरटेक ईको विलेज 1 सोसायटी के पास की सर्विस रोड का हाल भी कुछ अलग नहीं है। स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है, लेकिन आज तक मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई भी नहीं देते जिससे वाहन चालकों को सीधे टक्कर का सामना करना पड़ता है।
130 मीटर रोड भी बदहाल
ग्रेटर नोएडा को ग्रेनो वेस्ट से जोड़ने वाली 130 मीटर रोड की हालत खराब है। हजारों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का यह प्रमुख मार्ग है वह भी गड्ढों से जर्जर है। बारिश के दिनों में यह सड़क किसी जाल जैसी दिखती है जहां हर कदम पर खतरा है। इसके अलावा ओएसिस होम्स, मिग्सन ग्रीन मेंशन, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, शिवालिक होम्स और एपेक्स गोल्फ होम्स जैसी सोसायटियों की ओर जाने वाली सड़कें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
ये भी पढ़ें: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्रों में विकास कार्य को लेकर मिल सकती है राहत
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
30 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
2 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
2 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
8 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
10 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines