हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseGreater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में पाइप फटा, जानें कितना हुआ नुकसान

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसायटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बेसमेंट में पानी की पाइप फटने से निकला मलबा एक कार पर गिर पड़ा। इस हादसे में कार का पिछला शीशा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर निवासियों ने मेंटेनेंस प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोसायटी में आए दिन कोई न कोई समस्या सामने आती है।

बेसमेंट में खड़ी थी कार
घटना के संबंध में सोसायटी की निवासी अर्चना ने बताया कि उनकी कार बेसमेंट में पिलर के पास पार्किंग में खड़ी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक पिलर पर लगी पानी की पाइप फट गई। पाइप के अंदर जमा मलबा जिसमें पत्थर, कंकड़ और अन्य कठोर सामग्री शामिल थी ।वह सीधा उनकी कार पर गिर गया। मलबा गिरने से कार की छत और पिछला शीशा बुरी तरह टूट गया।

सुरक्षा कर्मियों ने दी सूचना
बेसमेंट में तैनात सुरक्षा गार्ड ने अर्चना को तुरंत फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने आकर अपनी गाड़ी हटाई। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। निवासी की मांग है कि उनकी कार का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई मेंटेनेंस टीम की तरफ से कराई जाए।

विज्ञापन

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
निवासियों का कहना है कि पाइपों की समय-समय पर सफाई और मरम्मत नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। अर्चना का कहना है कि वह पहले भी कई बार लीकेज और सफाई को लेकर शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा अगर मलबा किसी व्यक्ति पर गिरता तो गंभीर चोट आ सकती थी। गाड़ी का शीशा और छत टूटने से मेरा आर्थिक नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई कौन करेगा?

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रीनबे इंफ्रा के जीरो पीरियड पर 4 सप्ताह में निर्णय ले यमुना प्राधिकरणः इलाहाबाद हाईकोर्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola