ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज, शाहबेरी रोड खुली

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा गोलचक्कर से शुरू होने वाली शाहबेरी सड़क की चौड़ाई पहले 3 मीटर के लगभग थी। एक लेन की सड़क होने की वजह से हर रोज ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था।

Greater Noida West[ shahberi road

शाहबेरी की एक रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले 5 लाख लोगों को अब ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने वाहनों के आवागमन के लिए शाहबेरी रोड की एक लेन खोल दी। इस रोड वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। अथॉरिटी का दावा है कि ग्रेटर नोएडा में शाहबेरी रोड को चौड़ा करने का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।

25 मार्च से चल रहा है निर्माण कार्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा गोलचक्कर से शुरू होने वाली इस सड़क की चौड़ाई पहले 3 मीटर के लगभग थी। एक लेन की सड़क होने की वजह से हर रोज ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। इस कारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम बीते 25 मार्च को शुरू किया था। मजबूती के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी सड़क के साथ जल निकासी के लिए दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। काम पूरा हो जाने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट और क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

एक लेन पर आवाजाही शुरू

ग्रेनो अथॉरिटी के मैनेज नीतीश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ सड़क की कम से कम डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई गई है। कुछ हिस्से में दो मीटर तक चौड़ाई बढ़ाई गई है। सड़क के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। एक लेन बनकर तैयार हो गई है। इस पर लोगों ने आवाजाही शुरू कर दी है।

जल निकासी के लिए हुआ ड्रेन का निर्माण

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 से क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा। इससे शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी। जल निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण भी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ