हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस सोसायटी के खरीदारों ने फ्लैट कैंसल होने पर खोला मोर्चा, कोर्ट रिसीवर ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार को आम्रपाली के निवेशक फ्लैट कैंसल होने पर सड़क पर उतर आए। कड़ी धूप में निवेशकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पढ़िए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन
कोर्ट रिसीवर ऑफिस में प्रदर्शन करते आम्रपाली सोसायटी में फ्लैट खरीददार

Greater Noida News: आम्रपाली सोसायटी के फ्लैट खरीददारों ने कोर्ट रिसीवर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मनमानी नहीं करने दी जाएगी। उनका कहना है कि वह फ्लैट कैंसल होने, स्टाफ के गलत व्यवहार, मनमानी व तानाशाही से परेशान हैं। प्रदर्शन में बुजुर्ग, महिला व बच्चे भी शामिल रहे।

सुप्रीम कोर्ट में दायर कर चुके है याचिका

प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। कोर्ट रिसीवर की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि उनके मामले का जल्द समाधान होगा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनको झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। जब भी निवेशक कोर्ट रिसीवर ऑफिस पर आते हैं तो उनको अगली बार आने के लिए कह दिया जाता है। परेशान होकर अब लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

पूरी रकम जमा होने के बाद भी कैंसल कर दिए फ्लैट

आम्रपाली के घर खरीदारों के समर्थन में उतरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के समाजसेवी दीपांकर कुमार ने कहा कि मनमाने तरीके से लोगों के फ्लैट कैंसल कर दिए जा रहे हैं। जिन लोगों ने फ्लैट की पूरी रकम जमा कर दी है, उनके फ्लैट भी कैंसिल हुए हैं। आखिर इतने लंबे इंतजार के बाद लोगों को फ्लैट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसमें मनमानी की जा रही है।

विज्ञापन

नेफोवा ने उठाई थी आवाज

आम्रपाली के घर खरीददारों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठाने वाले नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कोर्ट रिसीवर ऑफिस वाले खरीददारों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। यदि लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो अगली बार इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। अगला प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा।

अमानवीय व्यवहार किया जाए बंद

प्रदर्शन कर लोगों का कहना है कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। यह तुरंत बंद होना चाहिए। फ्लैट को जल्द से जल्द रिवाइन किया जाना चाहिए। लोगों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर खरीददारों को कोर्ट रिसीवर की तरफ से बस परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola