---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज 1 सोसायटी में फिर अटकी लिफ्ट, 4 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में लिफ्ट फंसी। सुबह 11 बजे के करीब लिफ्ट फंसने की घटना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधा घंटे तक फंसने के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। लिफ्ट फंसने की घटना सोसायटी के A 2 टावर में हुई है।

---विज्ञापन---

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सुपरटेक इको विलेज एक सोसायटी की लिस्ट बीच रास्ते में ही अटक गई। जब लिफ्ट अटकी तो उसमें चार लोग सवार थे। चारों लोग करीब आधे घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। उसके बाद उनको रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। सोसायटी के लोगों ने मेंटेनेंस एजेंसी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है।

लगातार हो रही लिफ्ट अटकने की घटना

इको विलेज एक सोसायटी में यह कोई पहला मामला नहीं है जब बीच में ही लिफ्ट अटक गई हो। मेंटेनेंस ठीक नहीं होने की वजह से पूर्व में भी कई बार लिफ्ट अटकने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोग कई कई घंटे तक लिफ्ट में फंसे रह चुके हैं। शनिवार को दोबारा से लिफ्ट फंसने के बाद सोसायटी के लोगों का गुस्सा उबाल मार गया। लोगों ने मेंटेनेंस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

---विज्ञापन---

A 2 टावर की घटना

शनिवार को सोसायटी में लिफ्ट अटकने की घटना A2 टावर में हुई। जब सुबह ऑफिस जाने के दौरान लोग लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे। तभी 11 बजे के करीब लिफ्ट अटक गई और लोग उसमें फंस गए। लिफ्ट अटकने से संबंधित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

भगवान भरोसे है जान

लोगों का कहना है कि सोसायटी में रहना इन दिनों खतरों से खाली नहीं है। कभी प्लास्टर गिर जाता है तो कभी लिफ्ट अटक जाती है। समस्या यह है कि लोगों ने अपने जीवन भर की कमाई इन्वेस्ट करके ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महंगा फ्लैट खरीदा। अब इन फ्लैट में रहना भगवान भरोसे हो गया है, क्योंकि आए दिन सोसायटी में कोई ना कोई समस्या आ जाती है

---विज्ञापन---

लगातार लिफ्ट फंसने के आ रहे मामले

ग्रेटर नोएडा-नोएडा में लिफ्ट फंसने के मामले आए दिन सामने आते है। लिफ्ट एक्ट बनने के बाद भी यह घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। कभी सोसायटी की लिफ्ट फंसने की घटना सामने आती है तो कभी किसी प्राइवेट बिल्डिंग की। कल शुक्रवार को भी एक्सप्रेस वे पर बने फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट फंस गई थी, उसमें 6 लोग 45 मिनट तक फंसे रहे थे।

First published on: Jun 21, 2025 01:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola