Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी समस्याओं से घिरी हुई है। कभी यहां पानी की समस्या होती है तो कभी बिजली कट जाती है। अब ताजा मामला लिफ्ट अटकने का है। सोमवार रात यहां लिफ्ट बीच में अटक गई। इसमें दो लोग करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। लिफ्ट फंसने की घटना सोसायटी के टावर सी में हुई है।
अभी दूसरे टाॅवर में है, बाद में आते हैं
सोसायटी के सी टाॅवर में जब लिफ्ट फंसी तो उसमें फंसे लोगों ने मदद के लिए मेंटेनेंस टीम से संपर्क किया। उस दौरान जो जवाब मिला वो बेहद चैंकाने वाला था। टीम की तरफ से कहा गया कि इसी तरह की समस्या दूसरे टाॅवर में है, ऐसे में वहां की समस्या का समाधान होने के बाद आपके पास आएंगे। इस जवाब के चलते दोनों व्यक्ति आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे।
आफत बन गई है सोसायटी
अजनारा होम्स सोसायटी में रहने वाले लोगों के सामने चारों तरफ से आफत आ गई है। सोसायटी में बच्चे को डाॅगी ने काट लिया। लिफ्ट में लोग फंस गए। पानी की समस्या 15 दिनों से बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बिल्डर पर 5 लाख की पेनाल्टी भी लगा चुका है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सोसायटी लोगों के लिए आफत बन गई है। यहां रहने वाले लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
लोगों ने यह की मांग
सोसायटी में रहने वाले लोगों की मांग है कि लिफ्ट फंसने की घटना के मामले में एक जांच होनी चाहिए। जिससे कि यह पता चल सके देरी से मदद क्यों पहुंची। इस मामले में जिसने लापरवाही बरती है, उस पर एक्शन हो। लोगों की यह भी मांग है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगे। आए दिन लिफ्ट फंसने की घटना से छुटकारा मिले।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
12 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
15 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines