Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री 1 सेंट्रल सोसायटी में मंगलवार को लिफ्ट बंद रहने के कारण निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लिफ्ट की मरम्मत कार्य के चलते दो टावरों में करीब दो घंटे तक लिफ्ट का संचालन पूरी तरह ठप रहा। लोग ऊपर-नीचे जाने के लिए मजबूरी में सीढ़ियों का इस्तेमाल करते नजर आए। खासतौर पर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
19 मंजिल टावर है
निवासी प्रशांत ने बताया कि सोसायटी में 19 मंजिला टावर हैं, जिनमें हजारों लोग रहते हैं। यहां एक टावर में सिर्फ एक ही लिफ्ट संचालित की गई है जो कि इस ऊंचाई के भवनों के लिए नाकाफी है। वह भी मरम्मत के लिए बंद कर दी जाती है तो निवासियों को सीढ़ियों से आने-जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
2 घंटे बंद रही लिफ्ट
मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक बी टावर में लिफ्ट बंद रही जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को समय पर निकलने में परेशानी हुई। दोपहर में 1 बजे से 3 बजे तक सी टावर में भी लिफ्ट बंद रही, जिस समय बच्चों की स्कूल से छुट्टी होती है और वह घर लौटते हैं। अभिभावकों ने बताया कि लिफ्ट बंद होने की वजह से बच्चों को भारी बैग के साथ सीढ़ियां चढ़नी पड़ी जिससे वे थक कर चूर हो गए।
पहले दी थी जानकारी
टावर सी में रहने वाले विनोद ने बताया कि इस समस्या की जानकारी बिल्डर प्रबंधन को पहले ही दी गई थी, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों का कहना है कि सिर्फ एक लिफ्ट के भरोसे पूरा टावर चलाना असुरक्षित और अव्यवस्थित है। समस्या को लेकर जब मेंटेनेंस प्रभारी हरे कृष्णा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाई। निवासियों ने मांग की है कि प्रत्येक टावर में कम से कम दो लिफ्ट चालू रखी जाए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: जानें नोएडा की नई डीएम मेधा रूपम के Family में कितने IAS
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
14 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines