Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एपेक्स कोर्ट सोसायटी में एक बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोसायटी में खेल रहे 10 साल बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। यह बच्चा सोसायटी में काम करने वाले एक मजदूर का था। इस हादसे के बाद बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
सोसायटी में चल रहा है निर्माण कार्य
मिली जानकारी के अनुसार, एपेक्स कोर्ट सोसायटी में निर्माण कार्य चल रहा है। सोसायटी में काम करने वाले मजदूर का 10 वर्षीय बेटा आदित्य यहां खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड गिर गई। हादसे में लहूलुहान हालत में बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के विरोध में सोसायटी के कुछ हिस्से में रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
ये भी पढ़ें: Noida: नई आबकारी नीति के जरिए आराम से मिल जाएगा शराब का लाइसेंस, बस करना होगा यह काम
आरोपी ठेकेदार को हिरासत में लिया
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बच्चे के सिर पर लोहे की रॉड गिर गई थी। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जालौन में इंस्पेक्टर का मिला शव
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के जालौन में 8 दिन से सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र दोहरे लापता थे, जिनका शव यमुना नदी किनारे मिला है। जानवरों ने शव को किया क्षत-विक्षत कर दिया है। आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर से रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ चौकी इंचार्ज, उठा ले गई एंटी करप्शन की टीम
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines