हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की किस सोसायटी में पानी से निवासियों को खतरा, जानें किस बात का सता रहा डर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लाॅ रेजिडेंसिया सोसायटी के बेसमेंट में लबालब पानी भरा हुआ है। इसका वीडियो बनाकर निवासी ने वायरल किया है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लाॅ रेजिडेंसिया सोसायटी के बेसमेंट में भरा पानी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लाॅ रेजिडेंसिया सोसायटी के बेसमेंट में लबालब पानी भरा हुआ है। इसका वीडियो बनाकर निवासी ने वायरल किया है। आरोप लगाया है कि पानी भरने की वजह से सोसायटी की बिल्डिंग कमजोर हो रही है। इस वजह से निवासियों को उनकी सुरक्षा का खतरा सता रहा है। जरा सी बारिश के चलते पूरे बेसमेंट में पानी भर गया है। गाड़ियों के आस-पास भी पानी भरा हुआ है।

डेंगू का खतरा
निवासियों का आरोप है कि पानी जमा होने की वजह से मच्छर पनप रहे है ऐेसे में डेंगू का खतरा बना हुआ है। लीकेज होने की वजह से पानी भर रहा है। लोगों का कहना है कि यदि किसी निवासी को इस पानी की वजह से डेंगू की बीमारी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। पानी निकासी के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।

सुरक्षा आडिट की मांग
सोसायटी के निवासियों की मांग है कि पूरे परिसर का सुरक्षा आडिट होना चाहिए। कई जगह दरार देखने को मिल रही है। सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से इमारत कमजोर हो सकती है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा आडिट करके निवासियों के हित को ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन

टावर 9 में सबसे ज्यादा समस्या
निवासियों का कहना है वैसे तो हर टावर के बेसमेंट में पानी भरा है, लेकिन टावर 9 के पास सबसे ज्यादा समस्या है। यहां सबसे अधिक पानी भरा है जहां दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो सकते है। निवासियों की मांग है कि इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेंगे विशेष आश्रम, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola