---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर पर बड़ा एक्शन, तहसीलदार ने ऑफिस किया सील

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने एक बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया। बताया जा रहा है कि बकाया न चुकाने पर बिल्डर पर एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन के इस एक्शन के बाद अन्य बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।

---विज्ञापन---

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बिल्डर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) की आरसी (Recovery Certificate) का बकाया न चुकाने पर सोमवार को कैल्टेक बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया। परियोजना पर रेरा की आरसी का 2.16 करोड़ बकाया था। वहीं सूत्रों से पता चला है कि जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डर बकाया चुकाने की जुगत में जुट गए हैं।

बकाया न चुकाने पर दफ्तर सील

---विज्ञापन---

दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान के मुताबिक यूपी रेरा आदेश का पालन नहीं करने वाली बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। वहीं, प्रशासन ने भी बिल्डरों से वसूली के लिए अभियान शुरू किया है। प्रशासन की ओर से कैल्टेक बिल्डर को बकाया चुकाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया। सोमवार को उन्होंने अमीन अनुज कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ ग्रेनो वेस्ट स्थित कैल्टेक बिल्डर परियोजना पर पहुंचकर ऑफिस सील कर दिया। साथ ही बकाया न चुकाने तक सील हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बिल्डरों से वसूलने हैं 738.69 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---

यूपी रेरा ने जिला प्रशासन को कुल 2706 आरसी जारी की हैं, जिनका प्रशासन को कुल 738.69 करोड़ रुपये बिल्डरों से वसूलना है। इनमें सबसे ज्यादा बकायेदार बिल्डर दादरी क्षेत्र के हैं। यूपी रेरा ने दादरी क्षेत्र की बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ कुल 2069 आरसी जारी की हैं, जिनके प्रशासन को 621.67 करोड़ रुपये वसूलने हैं।

1 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदार फंसे

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि इन परियोजनाओं में करीब 1 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदार फंसे हैं, जिन्हें न तो बिल्डरों ने उनकी रकम लौटाई है और न ही फ्लैट पर कब्जा दिया। फ्लैट खरीदार आज भी अपने आशियाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। खरीदारों को उम्मीद है कि यूपी रेरा के इस एक्शन से अब उन्हें भी जल्द ही अपना घर मिल जाएगा।

First published on: Apr 21, 2025 10:41 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola