Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रींस सोसायटी के लोग बिजली की समस्या से पिछले सात दिन से जूझ रहे है। सोसायटी के डीजी सेट का कंट्रोल पैनल चोरी हो गया थाा। मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दूसरा कंट्रोल पैनल बिल्डर की तरफ से नहीं मंगाया गया। नाराज निवासियों ने सोमवार को बिल्डर के हेड आफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया।
रोज 3 घंटे की झेल रहे कटौती
सोसायटी में रहने वाले अमित सारस्वत ने बताया कि एक सप्ताह का समय बीत गया है, समस्या जस की तस बनी हुई है। पावर बैकअप न होने की वजह से रोजाना सोसायटी में 3 घंटे बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है। भीषण गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग लोग बिजली नहीं होने से बेचैन हो जाते है। उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोजाना बिजली के ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रहती है।
नोएडा हेड आफिस पहुंचे निवासी
एओए अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि सोसायटी के निवासी सोमवार को सेक्टर 63 स्थित बिल्डर के आफिस पहुंच गए। वहां पहुंच कर विरोध जताया गया कि रोजाना 3 घंटे की बिजली कटौती और बिना पावर बैकअप के रहना संभव नहीं हो रहा है। बिल्डर प्रबंधन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि मंगलवार तक यह समस्या खत्म हो जाएगी। डीजी सामान्य रूप से काम करने लगेगा। लोगों का कहना है कि यदि मंगलवार तक समाधान नहीं हुआ तो वह लोग कानूनी कार्रवाई करेंगे।
इन लोगों ने उठाई आवाज
सोसायटी में लोग समस्या से न जूझे इसके लिए अमित सारस्वत, महेश यादव, अनुपमा मिश्रा, डाक्टर मकसूद अहमद, माया शंकर श्रीवास्तव, रोहित सिंह, राहुल राजपूत, संजीव कुमार, सुशील सक्सेना, दीपक गुप्ता ने आवाज उठाई है। यही वजह है कि बिल्डर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
51 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines