Uttar Pradesh Greater Noida West (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी लगातार काम कर रही है। अथॉरिटी ने अभी तक इस रूट पर चार यू टर्न बना दिए हैं। जबकि पांचवें यू-टर्न का काम चल रहा है। अभी तक किसी भी यू-टर्न को शुरू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इन यू-टर्न के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट का जाम कुछ हद तक खत्म हो जाएगा। मंगलवार को अथॉरिटी के अधिकारियों ने इनका निरीक्षण भी किया है। अधिकारियों का दावा है कि अप्रैल तक पांचों यू-टर्न को चालू कर दिया जाएगा, जिससे 100000 लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
एक महीने में पांचों यू-टर्न होंगे शुरू
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर सड़क पर चार का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा चारमूर्ति चौक से इटेड़ा गोल चक्कर के बीच दो यू-टर्न और इटेड़ा गोल चक्कर से एकमूर्ति चौक के बीच प्रस्तावित दो यू-टर्न बनकर तैयार हो गए हैं। एकमूर्ति चौक के पास 5वां यू-टर्न अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है, यह यू-टर्न भी एक महीने के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। इससे 130 मीटर रोड पर नियमित ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। अथॉरिटी मैनेजर ने बताया कि पांचों यू-टर्न को एक साथ शुरू किया जाएगा। जिससे इस रूट पर जाम की समस्या पर कुछ हद काबू पाया जा सकेगा।
दो अंडरपास और फ्लाइओवर बनाने की योजना
बताया जा रहा है कि चार मूर्ति अंडरपास के बाद दो और अंडरपास इस रूट पर बनाए जा सकते हैं। इसे लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा फ्लाइओवर का भी निर्माण किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने पर्थला के पास से एक मूर्ति से आगे मिलक लच्छी गोल चक्कर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया है। अथॉरिटी ने अंडरपास बनाने के लिए जगह को चिन्हित नहीं किया है। सीईओ के साथ मीटिंग के बाद जगह चिन्हित की जाएगी। इसके अलावा फ्लाइओवर को लेकर भी एक रिपोर्ट तैयार की गई है। अथॉरिटी अधिकारी अंडरपास का निर्माण शुरू होने के बाद इस पर काम कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा भी होगा जाम मुक्त
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने विश्वभारती स्कूल और सेक्टर अल्फा-1 के पास यू-टर्न बना दिया है। सेक्टर पाई-1 के पास यू-टर्न बनकर तैयार हो गया है। इसे अभी चालू नहीं किया गया है। इसके अलावा अथॉरिटी ने सूरजपुर-कासना रोड पर शहर को जाम से बचाने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है। अथॉरिटी अधिकारी के मुताबिक अप्रैल माह में ग्रेटर नोएडा के भी यू-टर्न शुरू कर दिए जाएंगे। सूरजपुर-कासना रोड का सर्वे किया गया है। इस रूट पर अंडरपास और फ्लाइओवर बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस रूट पर भी लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines