Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चर्चित सोसायटी गौर सिटी 2 में रहने वाले लोगों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने सोसायटी के आस-पास मौजूद गंदगी और उससे निकल रहे कीड़े का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कई दिनों से गंदगी का अंबार लगा है, लेकिन कोई देखने सुनने वाला नहीं है।
जिम्मेदार नागरिक ने उठाई आवाज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले दीपक गुप्ता ने गंदगी का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह गौर सिटी 2 के गैलेक्सी शाॅपिंग काम्प्लेक्स के पास का हाल है। पिछले महीने एक्सीडेंट में यहां महिला की मौत हो गई थी। उसके बावजूद बड़ी नाली खुली और गंदगी जमा है। उनका कहना है कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है। ऐसे में यहां सफाई बहुत जरूरी है।
बीमारी फैलने का खतरा
निवासी का कहना है कि जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है वहां जानवरों का जमावड़ा लगता है। सुबह के समय लोग मार्निंग वाॅक पर नहीं निकल पाते है। यहां से निकलने वाले लोगों व सोसायटी के निवासियों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लगातार गंदगी से कीड़े निकल रहे है जो कि बीमारी का कारण बन सकते है।
हर बार मिलता है आश्वासन
आरोप है कि जब भी सफाई के लिए निवासियों द्वारा आवाज उठाई जाती है तो जिम्मेदार की तरफ से ओके लिखकर भेज दिया जाता है। समय बीतने के बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में किसानों ने तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति और एकजुटता का संदेश
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines