Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गौर सिटी अंडरपास पर ट्रैफिक की समस्या से वाहन चालकों को जल्द आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है। निर्माणाधीन अंडरपास की छत (स्लेप) का कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है। इसके बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। वाहन इसके ऊपर से गुजर सकेंगे। हालांकि चैराहे से दोनों तरफ अंडरपास का कार्य पूर्ण होने में अभी छह माह लगेंगे।
सीईओ ने लिया जायजा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मंगलवार को अंडरपास के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अंडरपास का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अंडरपास की छत (स्लेप) का कार्य पूरा कर वाहनों के लिए शीघ्र खोल देने के लिए कहा। वाहन चालकों को आंशिक रूप से राहत मिल जाएगी। सीईओ अंडरपास के चारों ओर पैदल घूमे। वर्क सर्किल 1 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने अंडरपास के कार्य प्रगति से सीईओ को अवगत कराया।
60 मीटर रोड होगी बड़ी
सीईओ एनजी रवि कुमार ने 60 मीटर रोड की सर्विस रोड को चौड़ा करने करने के लिए कहा है। वह 80 मीटर रोड देखने पहुंचे। ऐस सिटी के पास से 60 मीटर और 130 मीटर रोड को जोड़ते हुए बनी इस रोड को शीघ्र कंपलीट करने के लिए कहा। लगभग 100 मीटर दूरी में जमीन विवाद के चलते रोड कंपलीट नहीं हो पा रही। सीईओ ने 130 मीटर रोड का भी जायजा लिया।
सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी वाॅल का निर्माण
सीईओ के अलावा एसीईओ सुमित यादव ने भी गौर सिटी टू स्थित 12वें एवेन्यू के सामने की रोड का जायजा लिया। आसपास के लोगों से बातचीत की। निवासियों ने रोड को दुरुस्त कराने और सेंट्रल वर्ज पर आरसीसी वाल का निर्माण कराने की मांग की। एसीईओ ने सेक्टर 4 की सड़कों का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें: नोएडा के मकान में फैंसी लाइट के अंदर निकला विषैला सांप, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
29 mins agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
14 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
15 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines