Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक (गौर सिटी) पर अंडरपास का निर्माण तेज हो गया है। चौराहे के साथ ही अब प्राधिकरण ने बिसरख से चौक की तरफ मेन कैरिज-वे पर भी काम शुरू करा दिया है। इसीलिए मेन रोड को वाहनों के लिए बंद किया गया है। वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। प्राधिकरण ने सर्विस रोड को चौड़ा कर दिया है। वाहन पुलिस चौकी के सामने से लेफ्ट लेकर मेन कैरिज-वे से होकर नोएडा की ओर जा सकते हैं। गौड़ सिटी या फिर एनएच-24 जाने वाले वाहन भी हिंडन पार कर यूटर्न लेकर जा सकते हैं।
मेन रोड पर भी काम शुरू
दरअसल, प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेनो वेस्ट को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए परियोजना विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इटैड़ा गोलचक्कर और एकमूर्ति गोलचक्कर पर यूटर्न बनाकर ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हल कर लिया है। शाहबेरी रोड को चौड़ा करने से भी काफी राहत मिल गई है। प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहा, चार मूर्ति चौक पर भी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए अंडरपास बनवा रहा है। यह अंडरपास 60 मीटर रोड के पैरलल बन रहा है। चौराहे पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं, बिसरख से चौराहे की तरफ जाने पर अब मेन रोड पर भी काम शुरू हो गया है, जिसके चलते ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा है।
डेढ़ साल में काम होगा पूरा
अंडरपास का काम करने के लिए बिसरख की तरफ से चौराहे की ओर लगभग 150 मीटर की दूरी से मेन कैरिज-वे को बंद किया गया है। इससे पहले सर्विस रोड को चौड़ा करके वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है। यह अंडरपास चौक से दोनों तरफ लगभग 350-350 मीटर लंबा बनेगा। इसे बनाने में करीब 92 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इस अंडरपास के बनने से चार मूर्ति चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी। इसके पूरा होने में लगभग एक साल का समय और लगेगा। वैसे अंडरपास का निर्माण पूरा होने में डेढ़ साल का समय निर्धारित है।
अंडरपास के काम में आई तेजी
एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि प्राधिकरण इस चौराहे से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की परेशानी से भली भांति परिचित है। इसीलिए प्राधिकरण इस अंडरपास का कार्य तेजी से पूरा कराने की कोशिश कर रहा है। वहीं, एसीईओ खुद भी नियमित रूप से इस अंडरपास की निगरानी कर रही हैं। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह व वर्क सर्किल एक के प्रभारी प्रभात शंकर नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्य को तेजी से पूरा कराने के प्रयास में जुटे हैं।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines