समोसे के अंदर निकला कॉकरोच, ग्राहक ने जमकर काटा बवाल, ऑनलाइन किया था आर्डर

Greater Noida West: सेक्टर-10 में एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसायटी की मार्केट में फूड चेन कंपनी का रेस्टोरेंट है। सोसायटी के एक निवासी ने शनिवार को रेस्टोरेंट से ऑनलाइन समोसे मंगवाए थे। पीड़ित का आरोप है कि एक समोसे के अंदर कॉकरोच मिला है।

samosa-cockroach

samosa-cockroach

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक व्यक्ति को ऑनलाइन समोसा मंगवाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि नामी फूड चेन रेस्टोरेंट के समोसे में कॉकरोच निकलने से उनके होश उड़ गए। व्यक्ति ने रेस्टोरेंट मालिक से मामले की शिकायत की तो मौके पर कर्मचारी पहुंचा। इसके बाद व्यक्ति ने जमकर बवाल काटा और मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट में की है। बताया जा रहा है कि फूड इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है।

फोटो और वीडियो वायरल
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 में एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसायटी की मार्केट में फूड चेन कंपनी का रेस्टोरेंट है। सोसायटी के एक निवासी ने शनिवार को रेस्टोरेंट से ऑनलाइन समोसे मंगवाए थे। पीड़ित का आरोप है कि एक समोसे के अंदर कॉकरोच मिला है। पीड़ित ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट मालिक से की, जिस पर रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी पीड़ित के घर पहुंचा। पीड़ित ने समोसे के अंदर कॉकरोच दिखाया। इसका फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद निवासी ने मामले की शिकायत फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों से की है।

कई बार आ चुकी शिकायत

सोसायटी के लोगों का आरोप है कि नामी रेस्टोरेंट के खाने से कई बार शिकायत आ चुकी है। इसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां पर साफ सफाई नहीं है। इसके बाद भी उसे लाइसेंस दिया गया है। लोगों का आरोप है कि फूड डिपार्टमेंट की मिलीभगत से ही रेस्टोरेंट चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।


जांच के बाद होगा एक्शन

इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत की जानकारी मिली है। रविवार को टीम मौके पर पहुंची और समोसे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। रेस्टोरेंट संचालक

पहले भी आ चुकी कई शिकायतें 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आइस्क्रीम, पिज्जा और खाने में कॉकरोच मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी मामलों में फूड डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया था। सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही फूड डिपार्टमेंट नामी रेस्टोरेंट की जांच शुरू करने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ