Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कासा ग्रींस सोसायटी में 250 फ्लैट ऐसे है, जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है। रजिस्ट्री पेंडिंग होने की वजह से उनको भविष्य का खतरा सता रहा है। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इसकी शिकायत कर मालिकाना हक दिलाने की मांग की है।
8 साल का इंतजार नहीं हो रहा खत्म
सोसायटी में रहने वाले एओए सचिव महेश यादव ने बताया कि करीब 250 फैमिली ऐसी है, जिनके फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। निवासियों की तरफ से पूरी रकम और डाक्यूमेंट्स बिल्डर को दिए जा चुके है, इसके बावजूद 250 फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। वर्ष 2017 से निवासी रजिस्ट्री के इंतजार में एक-एक दिन काट रहे है। उनको अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।
साढ़े 6 करोड़ का है बकाया
लोगों का कहना है कि बिल्डर पर साढ़े 6 करोड़ का बकाया है, इस वजह से फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। रजिस्ट्री कराने की अर्जी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व डीएम आफिस दोनों जगह लगाई गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। रजिस्ट्री के इंतजार में बैठे निवासी चक्कर काटने को मजबूर है।
मिल चुकी है ओसी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को ओसी मिल चुकी है। इसके बावजूद समय से रजिस्ट्री नहीं हुई है। रजिस्ट्री के संबंध में निवासी कई बार बिल्डर से मिल चुके है, लेकिन उचित समाधान नहीं निकल पाया है।
हेड आफिस पर करेंगे प्रदर्शन
सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि वह बिल्डर के नोएडा हेड आफिस जाकर शनिवार को प्रदर्शन करेंगे। यदि जल्द ही फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई तो वह लोग सड़क पर आंदोलन करेंगे। लोग लंबे समय से फ्लैट रजिस्ट्री की मांग करते आ रहे है। उनको कई बार आश्वासन दिया गया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
51 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines