Uttar Pradesh News in Hindi: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (greater Noida West) में एक बहुमंजिला इमारत (Housing Society) की 20वीं मंजिल पर फ्लैट में आग लग गई। लेकिन हड़कंप उस वक्त मच गया, जब जानकारी हुई कि फ्लैट में मालिक का पालतू कुत्ता बंद है। हाउसिंग सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दरवाजा तोड़ कर उसे बचाया।
गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू में हुई घटना
घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाउसिंग सोसायटी गौर सिटी फर्स्ट एवेन्यू की है। यहां की एक इमारत के 20वीं फ्लोर पर स्थित फ्लैट में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग को देख आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किए गए। पालतू कुत्ता को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।
फ्लैट में बंद था पालतू कुत्ता हस्की
जानकारी के मुताबिक उसी ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति के घर कुछ सामान देने के लिए डिलीवरी ब्वॉय आया था। उसके लिए दरवाजा खोला तो उन्होंने फ्लैट से धुंआ निकलते हुए देखा। मामले की जानकारी सोसायटी के गार्ड और मेंटेनेंस टीम को दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पास में रहने वाले दंपत्ति ने बताया कि फ्लैट में पालतू कुत्ता हस्की बंद है।
फायर ब्रिगेड के आने से पहले बुझा ली आग
मौके पर पहुंचे सोसायटी के गार्डों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर पालतू कुत्ते की जान बचाई।नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि हमें दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। हम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन जब तक सोसायटी के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines