Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी में 30 घंटे तक बिजली की कटौती व बेसमेंट में गाड़ियों के डूबने की समस्या के बाद अब सोसायटी में पानी संकट छा गया है। 7 हजार परिवार इस सोसायटी में रहते है। यहां रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए है। शनिवार सुबह से ही सोसायटी के कई टावरों में पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में हजारों परिवारों को पानी के टैंकर पर निर्भर होना पड़ा है। लोग लाइन में लगकर पानी भरने को मजबूर है।
बिजली आई तो पानी गायब
सोसायटी में रहने वाले निवासी समीर भारद्वाज ने बताया कि सोसायटी में हो रही अव्यवस्था के लिए ग्रैविटी और आइआरपी जिम्मेदार है। उनके द्वारा निवासियों के हित में कुछ नहीं किया जा रहा है। इसी वजह से सोसायटी में नरक जैसी स्थिति हो गई है। लोग 30 घंटे की बिजली कटौती की मार से उभर भी नहीं पाए थे कि अब सोसायटी में पानी आना बंद हो गया है। टैंकर से बाल्टी में पानी भर कर कब तक काम चलेगा।
जेब पर पड़ रहा भार
सोसायटी में मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी सुविधा नहीं मिलने की वजह से निवासियों की जेब पर भार पड़ रहा है। बिजली कटौती के दौरान डीजी सेट से तीन गुना रेट पर प्रति यूनिट बिल वसूला जाता है। अब पानी नहीं आने से लोग आॅनलाइन पानी मंगाने को मजबूर है। बोतल बंद पानी मंगाने से निवासियों की जेब पर भार पड़ रहा है।
नहीं बना खाना
सोसायटी में पानी नहीं आने की वजह से किचन में काम करने वाली महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किचन में पानी नहीं आने की वजह से कई घरों में खाना नहीं बना। यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो इससे पहले भी कई बार इसी सोसायटी में पानी संकट छा चुका है।
गाड़ियों को हुआ लाखों का नुकसान
बारिश के दौरान सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरने से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां पूरी तरह से पानी में डूब गई थी। उनको बनवाने के लिए जब मालिक गैराज पर पहुंचे तो होश उड़ गए। एक कार पर 1 से 2 लाख का खर्चा बताया गया है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर गिरा प्लास्टर, अजनारा होम्स में 7 दिन में पांचवीं घटना
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
5 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines