हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Ecovillage 1 सोसायटी में निवासी लिफ्ट की समस्या से परेशान, कंपनी ने किया किनारा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसायटी के C 3 टावर में लगी लिफ्ट 23 अगस्त से खराब है। तीन दिन से इस टावर के लोग परेशान है। लिफ्ट का रोप डैमेज हो गया है, जिसके चलते इसका संचालन पूरी तरह ठप है।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसायटी के C 3 टावर में लगी लिफ्ट 23 अगस्त से खराब है। तीन दिन से इस टावर के लोग परेशान है। लिफ्ट का रोप डैमेज हो गया है, जिसके चलते इसका संचालन पूरी तरह ठप है। हैरानी की बात है कि इसको ठीक करने के बजाय कंपनी ने किनारा कर लिया है।

एएमसी का दिया हवाला
लिफ्ट का रखरखाव करने वाली फुजीटेक कंपनी ने मरम्मत करने से इनकार कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस लिफ्ट का एनुअल मेंटेनेंस कांट्रेक्ट पहले ग्रैविटी एजेंसी के नाम था, इसलिए वह मरम्मत कार्य नहीं करेंगे। खराब मेंटेनेंस के कारण ग्रैविटी एजेंसी का कांट्रेक्टर हाल ही में समाप्त कर दिया गया था।

सीढ़ी चढ़ने को मजबूर निवासी
निवासियों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे जाने को मजबूर है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बीमार लोगों और दिव्यांगों के लिए टावर में रहना मुश्किल हो गया है।

नरक बन गया जीवन
सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी में रहकर अपने आप में बड़ी चुनौती है। यहां रहने वाले लोगों का जीवन नरक बन गया है। हाल ही में सोसायटी के लोगों को 4 दिन तक लगातार बिजली के बिना रहना पड़ा था। कभी यहां पानी नहीं आता तो कभी बिजली। ऐसे में यहां रहने मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: नोएडा के डूब क्षेत्र में 40 अवैध फार्म हाउसों पर चला प्राधिकरण का हंटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें