ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दादा-दादी पार्क में 20 कुत्तों ने दंपती पर किया हमला, सुरक्षागार्ड भी भाग खड़ा हुआ

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1 स्थित दादा-दादी पार्क में टहलने गए एक दंपती पर बीती रात करीब 9 बजे 20 से अधिक पालतू कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। पीड़ित साया जिओन सोसायटी के निवासी है। उन्होंने बताया कि वह रोज अपनी पत्नी के साथ टहलने जाते है।

Noida Dog Attack
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1 स्थित दादा-दादी पार्क में टहलने गए एक दंपती पर बीती रात करीब 9 बजे 20 से अधिक पालतू कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। पीड़ित साया जिओन सोसायटी के निवासी है। उन्होंने बताया कि वह रोज अपनी पत्नी के साथ टहलने जाते है। पार्क में बिना पट्टे के घूम रहे कुत्तों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और हमला कर दिया।

कुत्ता मालिक की लापरवाही
दंपती ने बताया कि उस वक्त कुत्तों के मालिक भी वहीं मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। अगर समय रहते वह भागकर जान न बचाते तो कोई बड़ा मामला हो सकता था। दंपती को मानसिक आघात पहुंचा है।

विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड भी नहीं घुसते
सबसे हैरानी की बात यह है कि पार्क का सुरक्षा गार्ड भी इन पालतू कुत्तों के कारण पार्क में घुसने से डर रहा है। पार्क में मौजूद लोगों का कहना है कि यह समस्या अब आम हो चुकी है। रोजाना शाम को दर्जनों कुत्तों को बिना पट्टे के पार्क में लाया जाता है। उनका झुंड दौड़ता, भौंकता है। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को डराता रहता है।

पार्क में जाने से डरते है लोग
निवासियों का आरोप है कि कुछ कुत्ता प्रेमियों ने मिलकर पूरे पार्क पर कब्जा कर लिया है। आम लोग अब उस पार्क में जाने से डरने लगे है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। कुत्ता मालिक इस लापरवाही के जिम्मेदार है।

बनाया जाए नियम
लोगों की मांग है कि पालतू कुत्तों को पार्क में लाने पर नियम बनाए जाए। केवल पट्टे के साथ ही कुत्ते टहलाने की अनुमति दी जाए। पार्क में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी जरूरी की जाए। यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ