ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 21वीं मंजिल से कूदकर डाॅक्टर ने दी जान, कोविड 19 से है कनेक्शन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 14 एवेन्यू सोसायटी में रहने वाले ट्रेनी डाॅक्टर शिवा ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. डाॅक्टर मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे.

Crime Scene

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 14 एवेन्यू सोसायटी में रहने वाले ट्रेनी डाॅक्टर शिवा ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. डाॅक्टर मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे. वह अपने माता-पिता के साथ बहन के घर पर गौर सिटी आए थे. इसी दौरान मानसिक तनाव के चलते डाॅक्टर ने जान दे दी.

कोविड 19 के दौरान हुए थे बीमार

डाॅक्टर शिवा 2015 बैच के स्टूडेंट थे. उन्होंने दिल्ली के निजी काॅलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की. कोरोना के दौरान वर्ष 2020 में उनके दिमाग में कोई बीमारी हो गई. इसके बाद से वह परेशान रहने लगे थे. उनके दिमाग में हुई समस्या के चलते उनकी डाॅक्टर की ट्रेनिंग की छूट गई थी. इस वजह से वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे.

विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट

बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने शिवा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा शव्या गोयल ने बताया कि ट्रेनी डाॅक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है. मामले की जांच की जा रही है.

मानसिक तनाव हो रहा हावी

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों में नौकरी व पढ़ाई का दबाव इस कदर हावी हो रहा है कि लोग मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा ले रहे है. कोरोना काॅल के बाद से ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ