Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एसकेए दिव्या टावर सोसायटी में दूषित पेयजल की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है. कई दिनों से खराब पानी की आपूर्ति के चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए हैं, जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है. नाराज निवासियों ने सोमवार को मेंटेनेंस कार्यालय में पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
एक सप्ताह से है समस्या
निवासियों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से सोसायटी में आ रहा पानी बदबूदार और पीले रंग का है.इसकी वजह से कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार जैसी शिकायतें हो रही हैं. शिकायत के बाद भी मेंटेनेंस टीम की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
बच्चों और बुजुर्गों की हालत ज्यादा खराब
बीमारों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. कुछ निवासियों को स्थानीय क्लीनिक और अस्पतालों में भी भर्ती कराना पड़ा है. लोगों ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है.
मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप
निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद मेंटेनेंस टीम ने दिखावटी काम किया. इससे तंग आकर लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यालय का घेराव किया और जल्द समाधान की मांग की.
ये भी पढ़ेंः यमुना प्राधिकरण के तेवर सख्त, 1911 आवंटियों को नोटिस जारी
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines