Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में गंदे पानी की सप्लाई का दौर अभी भी जारी है। लोग गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। इस बार ग्रेनो वेस्ट की आस्था ग्रीन सोसायटी में गंदा पानी पीने से 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि लोगों को डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।
डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द से पीड़ित
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में 100 से अधिक निवासी डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप कि सोसायटी में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से समस्या हुई है। बताया जा रहा है कि एसटीपी और सीवर लाइन के कारण ऐसा हुआ है। लोग स्थानीय डॉक्टरों से अपना उपचार करा रहे हैं। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि मेंटनेंस प्रबंधन की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है।
ये भी पढ़े:नोएडा-ग्रेनो वेस्ट में पानी के लिए हाहाकार, 2 लाख से ज्यादा लोग परेशान
एक सप्ताह आ रहा गंदा पानी
सोसायटी में करीब 1 हजार लोग रह रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से इस सोसायटी में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि शुरुआत में मेंटेनेंस प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस बीच लोग बीमार पड़ने लगे। इनमें करीब 25 से ज्यादा बच्चे हैं और बुजुर्ग भी 30 से अधिक हैं। लोगों का आरोप है कि बच्चों और बुजुर्गों को डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैंसी शिकायतें आ रही है। सोसायटी में लोगों का बुरा हाल है।
ये भी पढ़े:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसायटी की महिलाओं ने काटा बवाल, बिल्डर की वजह से पानी को तरसे
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से की शिकायत
लोगों का कहना है कि बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। मेंटनेंस प्रबंधन का कहना है कि काम चल रहा है। जल्द ही साफ पानी आने लगेगा। लोगों का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से की है। इस संबंध में अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि सीवर लाइन में दिक्कत आने के कारण ऐसा हुआ है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है।
ये भी पढ़े:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 6 हजार लोग पानी को तरसे, जुर्माने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
10 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
10 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
15 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
18 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
18 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines