Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले 10 लाख लोग 8 साल से मेट्रो का इंतजार कर रहे है। बृहस्पतिवार को जब केंद्र सरकार ने बोड़ाकी तक मेट्रो को मंजूरी दी तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों की भी उम्मीद जगी, लेकिन एक बार फिर से यहां के लोगों को निराशा हाथ लगी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कब दौड़ेगी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। स्थानीय सांसद डाॅक्टर महेश शर्मा भी इस मुद्दा संसद में उठा चुके है, उसके बावजूद स्थिति जस की तस है।
आरआरटीएस है सबसे बड़ा ब्रेकर
नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क 5 तक प्रस्तावित ग्रेटर नोएउा वेस्ट परियोजना में सबसे बड़ा ब्रेकर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) है। गाजियावाद से जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक प्रस्तावित नमो भारत रेल परियोजना का रूट डिसाइड होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का काम शुरू हो सकेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मेट्रो के लिए अभी कई और साल इंतजार करना होगा।
एक मूर्ति गोलचक्कर के पास जुड़ेगी रैपिड मेट्रो
अभी तक की योजना के अनुसार गाजियाबाद से एक मूर्ति गोलचक्कर के पास रैपिड मेट्रो आकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुड़ेगी। नमो भारत रेल का रूट फाइनल होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। एक ही ट्रैक पर दोनों के संचालन में तकनीकी सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। जब तक यह रूट डिसाइड नहीं होता ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए मेट्रो महज सपना जैसा है।
फूटा निवासियों का गुस्सा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी व लोगों की आवाज उठाने वाली संस्था नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक ने कहा है कि बोड़ाकी तक मेट्रो मंजूरी के लिए सरकार को बधाई। उसी सरकार से सवाल है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 10 लाख लोग 8 साल से मेट्रो का इंतजार कर रहे है। वह लोग भी वोटर है। वोट का अधिकार उनका भी है। क्या बोड़ाकी के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मेट्रो की जरूरत नहीं है।
रोज आफिस जाना होता है एयरपोर्ट नहीं
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के चक्कर में लेट हो रही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो को लेकर लोगों ने सवाल किया है। ग्रेनो वेस्ट निवासी मनीष का कहना है कि आरआटीएस का रूट फाइनल नहीं होगा तो क्या ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो नहीं आएगी। एयरपोर्ट तो कभी कभार जाना होगा, आफिस तो हमें रोज जाना पड़ता है। लोगों का आफिस नोएडा में है। ऐसे में यहां मेट्रो की जरूरत ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, नोएडा एयरपोर्ट के पास निर्माण पर क्यों लगी रोक?
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines