Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहल की है। अब तक जिस इलाके में कूड़ा प्रबंधन और सड़क सफाई की अव्यवस्था को लेकर निवासियों की शिकायत थी, वहां जल्द ही एक पेशेवर सफाई एजेंसी नियुक्त की जाएगी। इस पूरी व्यवस्था पर 5 वर्षों में कुल 252.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
एकीकृत सफाई माॅडल हो रहा तैयार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस योजना के लिए एकीकृत सफाई मॉडल तैयार किया गया है, जिसके तहत एक ही कंपनी को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह क्षेत्र की घरों से कूड़ा उठाने, सड़कों की सफाई, पत्तियों और मलबे को हटाने से लेकर कचरे के निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने तक का काम देखेगी।
अभी तक अलग थी एजेंसी
अभी तक शहर में अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग एजेंसियां नियुक्त थी। काम के समन्वय की भारी कमी देखने को मिलती थी। इस वजह से निवासी सोशल मीडिया के माध्यम से कमी को उजागर करते थे। कहीं झाड़ू नहीं लगती थी तो कहीं कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं थी। खासकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टरों में यह स्थिति चिंताजनक रही। जहां लोग अपने घरों का कूड़ा खुले में फेंकने को मजबूर है।
परिवर्तन देखने को मिलेगा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि निविदा प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। कुछ कंपनियों का प्रपोजल अधिकारियों को पसंद भी आया है। निविदा खुलने के बाद एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वच्छता को लेकर परिवर्तन देखने को मिलेगा।
क्या बोले सीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि एजेंसी का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी सेक्टर में सफाई व्यवस्था की कमी न हो। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य केवल कूड़ा उठाना नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
12 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
15 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
16 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
21 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines