ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में फंसे तीन मासूम, निवासियों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रिस्टिन एवेन्यू सोसायटी में बृहस्पतिावर रात लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई, उसमें तीन बच्चे फंस गए. निवासियों की तत्परता और सूझबूझ से बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.

lift

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रिस्टिन एवेन्यू सोसायटी में बृहस्पतिावर रात लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई, उसमें तीन बच्चे फंस गए. निवासियों की तत्परता और सूझबूझ से बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.

विज्ञापन

लिफ्ट में बंद हो गए थे मासूम

तीनों बच्चे ट्यूशन से लौटने के बाद लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रहे थे. जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, वह अचानक झटका खाकर रुक गई. आधा दरवाजा खुला रह गया. न तो दरवाजा पूरी तरह बंद हो रहा था न ही खुल पा रहा था. बच्चे अंदर फंसकर घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे.

विज्ञापन

लोगों ने दिखाई सतर्कता

घटना की आवाज सुनते ही सोसायटी के निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. बच्चों को शांत कराया गया और तकनीकी स्टाफ को बुलाया गया. काफी प्रयासों के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना में किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन बच्चे मानसिक रूप से काफी घबरा गए थे.

विज्ञापन

लिफ्ट एक्ट पर फिर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर हाई राइज सोसायटियों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. सोसायटी के निवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश लिफ्ट एंड एस्केलेटर अधिनियम लागू होने के बावजूद लिफ्ट में खराबी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. कई बार शिकायतों के बावजूद मेंटेनेंस एजेंसियों की लापरवाही सामने आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ