हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फैला बीमारी का खतरा, इस सोसायटी का गंदगी से बुरा हाल 

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रीन सोसायटी में गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन
कासा ग्रीन सोसायटी में बीमारी फैलने का खतरा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रीन सोसायटी में रहने वाले निवासियों को बीमारी का खतरा सता रहा है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी के पास खुले में गंदा पानी बहाया जा रहा है। इससे बीमारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। निवासियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है।

एसटीपी के पानी को बाहर बहाया जा रहा

आरोप है कि सोसायटी के गेट के पास एसटीपी के गंदे पानी को बाहर रोड पर बहाया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि गंदा पानी बाहर रोड पर भरा हुआ है। साथ ही बाहर के एरिया में गाड़ियों के नीचे भी पानी भर रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में की शिकायत

खुले में गंदा पानी बहने की शिकायत लोगों की तरफ से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीवर विभाग के अधिकारियों से की गई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि खुले में नियमों की अनदेखी की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बावजूद किसी ने संज्ञान नहीं लिया है। इस समस्या की वजह से सोसायटी की रखरखाव व्यवस्था दिन पर दिन बदहाल होती जा रही है।

विज्ञापन

सोसायटी में नहीं कम हो रहीं समस्याएं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन सोसायटी के लोग किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। बिजली, पानी, फ्लैट कैंसिल समेत कई अन्य समस्याएं सामने आ चुकी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola