Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले संजय मोहन ने एक डरावने मामले का जिक्र करते हुए X पोस्ट किया है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद लोगों ने उबर कैब ड्राइवर व कंपनी के प्रति भारी नाराजगी जाहिर की है। आरोप है कि कैब ड्राइवर की वजह से फैमिली को दहशत का सामना करना पड़ा। इस मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फैमिली के साथ कनॉट प्लेस जा रहे थे संजय
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संजय मोहन अपने परिवार के साथ रहते है। आज दोपहर वह अपनी पत्नी व छोटी बेटी के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट से कैब बुक करके दिल्ली के कनॉट प्लेस घूमने के लिए जा रहे थे। पर्थला गोल चक्कर के समीप कैब चालक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह रुकने के बजाय कैब लेकर तेजी से भागा।
तेज रफ्तार में भगाई कार
पुलिस से बचने के लिए कैब ड्राइवर जब तेजी से कार लेकर भागा तो उसमें मौजूद संजय व उनके परिवार को कुछ शक हुआ। उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा यह सुनकर कैब ड्राइवर आग बबूला हो गया। उसने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। यह देखकर कार में मौजूद बच्ची डर गई। तेज आवाज में शोर शराबा होने लगा।
पूरा घटना का बनाया वीडियो
इस घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। दोनों वीडियो 1 मिनट से अधिक के है। वीडियो में पीड़ित परिवार कैब ड्राइवर के सामने मिन्नत कर रहा है कि गाड़ी रोको, लेकिन कैब ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए चला जा रहा है। इस बीच काफी शोर भी मच रहा है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से मिलेगी राहत, 2 नए यू टर्न बनेंगे
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines