ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चला बाबा का बुलडोजर, अवैध कब्जे को किया ध्वस्त

Greater Noida West: जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को बिसरख जलालपुर में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान टीम ने बुलडोजर से खसरा नंबर 25 एवं 22 में हिंडन डूब क्षेत्र में कार्रवाई की है।

Greater Noida West, Noida DM, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा डीएम, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा न्यूज, एसडीएम, तहसीलदार

एसडीएम और तहसीलदार ने डूब क्षेत्र में की कार्रवाई

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने बिसरख जलालपुर में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को अवैध निर्माण न करने की चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि अगर भविष्य में भी दोबारा ऐसा पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

डूब क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम अनुज नेहरा, दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान और राजस्व टीम दादरी गांव बिसरख जलालपुर पहुंची। टीम ने बुलडोजर से खसरा नंबर 25 एवं 22 में हिंडन डूब क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़कर जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन

हैबतपुर बाढ़ क्षेत्र में भी चला था बुलडोजर

इससे पहले 16 अप्रैल को एसडीएम अनुज नेहरा, दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान और राजस्व विभाग की टीम ने नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में कार्रवाई की थी। पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने तहसील दादरी के गांव हैबतपुर में हिंडन नदी के बाढ़ क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया था। उस दौरान टीम ने करीब 150 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई थी।

सोरखा गांव के डूब क्षेत्र में भी चला था बुलडोजर

इसके बाद 23 अप्रैल को एसडीएम के नेतृत्व में दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान ने टीम के साथ सोरखा में भी हिंडन डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर जमीनों को मुक्त कराया था। यहां भी टीम ने करोड़ों रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ