हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिहारी समुदाय के मुद्दे ने पकड़ा जोर, जानें किससे मिलकर लोगों ने क्या की मांग ?

---विज्ञापन---

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिहारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से शनिवार को मुलाकात की। लोगों ने उनसे अनुरोध किया कि सोशल मीडिया एक्स पर बिहारी समुदाय के प्रति गंदी भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह टिप्पणी वायरल है।

फेक आईडी से की गई टिप्पणी

बिहारी समुदाय के लोगों का कहना है कि हाल ही में एक व्यक्ति ने फेक आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहारी समुदाय के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिससे हम सभी बिहार वासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। हम इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। पहले भी हम बिहारियों को लेकर इस तरह के अपमानजनक शब्दों का सामना होता रहा है।

सभी समुदाय का करें सम्मान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने वाले लोगों का कहना है कि सभी समुदायों, धर्मों और राज्यों का सम्मान वह करते हैं। उनको उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा और सोशल मीडिया पर शांति और सम्मान बनाए रखने में मदद करेगा।

---विज्ञापन---

डीसीपी ने दिया आश्वासन

दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने आज डीसीपी दफ्तर जाने वालों में श्वेता भारती, परमेश्वर दुबे, कुमार राज, अनुपम मिश्रा, संजीव कुमार, सत्यप्रकाश सिंह इत्यादि शामिल रहे। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम शाखा को आईडी चलाने वाले युवक का पता लगाने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई होगी।

माहौल बिगाड़ने का प्रयास

आशंका है कि किसी शरारती तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने के प्रयास के तहत बिहारी समुदाय के लोगों पर ऐसी टिप्पणी की गई है। इस वजह से कई बार लोगों की भावना आहत हो जाती है। हालांकि लोगों ने शांति बनाए रखते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola