गौर सिटी सेंटर में गुरुवार शाम एक हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान एक युवक ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाजसेवी अन्नू खान ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स हैंडल पोस्ट किया है।
16वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिरा
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सेंटर स्टूडियो अपॉर्टमेंट में गुरुवार को एक युवक ने 16वीं मंजिल की छत (टैरिस एरिया) से संदिग्ध परिस्थितयों में नीचे गिर गया। वह सीधे तीसरी मंजिल की बालकनी पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और अपॉर्टमेंट के लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आर्यन शर्मा (20) निवासी अनिरुद्धपुर बहेरी जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि युवक ने छलांग लगाकर सुसाइड किया है।
इलाज के दौरान हुई मौत
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बरेली का आर्यन पिछले डेढ़ माह से गौर सिटी सेंटर के स्टूडियो अपॉर्टमेंट में किराये का फ्लैट लेकर अकेला रह रहा था। वह कोई काम भी नहीं करता और न पढ़ाई करता था। घरवालों से भी कम ही संपर्क रखता था। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह स्टूडियो अपॉर्टमेंट की 16वीं मंजिल की टेरिस एरिया में गया था। वहां उसने अचानक से छलांग लगा दी। जिस कारण वह तीसरी मंजिल पर टीन शेड एरिया में आकर गिर गया। अपॉर्टमेंट में रहने वाले लोगों के साथ गार्डों ने तुरंत उसे वहां उठाकर एंबुलेंस की मदद से पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे बाद में सेक्टर-39 जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
2 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
4 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
5 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
5 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
15 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
19 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
20 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
20 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines