Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैल 2 सोसायटी में लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को बिजली कटने से करीब 150 परिवार परेशान हो गए। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल बाहर एकत्र हो गए। बिजली कटने की वजह से टावर की लिफ्ट चलनी बंद हो गई। सोसायटी में रहने वाले बुजुर्ग व बच्चों को इसके चलते बड़ी समस्या हुई। आक्रोशित होकर निवासियों ने लोकल पुलिस से शिकायत की है। वर्तमान में यह प्रोजेक्ट अभी अधूरा है। निवासियों पर हैंड ओवर लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
4 घंटे तक झेलते रहे परेशानी
सोसायटी के एओए अध्यक्ष हरि श्याम ठाकुर ने बताया कि आम्रपाली ड्रीम वैली 2 सोसायटी में मंगलवार को 4 घंटे तक लोगों को बिजली समस्या की परेशानी हुई। वर्तमान में 5 टावरों में 150 परिवार इस सोसायटी में रहते है। सोसायटी में कुल 46 टावर बनने है, 80 प्रतिशत काम अभी अधूरा है। सोसायटी में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन लगा है। इसके बावजूद पूरी सोसायटी में बिजली की समस्या आ गई।
ढाई रूपये प्रति स्क्वायर वसूल रहे मेंटेनेंस चार्ज
सोसायटी के लोगों का कहना है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। 80 प्रतिशत काम अधूरा पड़ा है। बिना सुविधा के ही सोसायटी में लोगों से ढाई रूपये प्रति स्क्वायर वूसला जा रहा है। लोगों का कहना है उनको मेंटेनेंस देने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसके बदले सुविधा तो मिले। वर्तमान में उनको किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
पुलिस ने हर कराई समस्या
लोगों का कहना है कि करीब 4 घंटे तक बिजली की समस्या से जूझने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रबंधन से बात की। उसके बाद सोसायटी में बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। लोगों का कहना है कि अभी इतने कम परिवार रह रहे है और ऐसी समस्या शुरू हो गई है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines