ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर पर चला प्राधिकरण का हंटर, अवैध दुकानें की गई सील

Greater Noida News : पिछले वर्ष 2 सितंबर व कई अन्य बार प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को नोटिस भेजकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया। लंबा समय बीत जाने के बाद भी बिल्डर ने अवैध निर्माण नहीं हटाया।

ajnara homes sealing

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में दुकान पर सील लगाती प्राधिकरण की टीम।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का हंटर चला है। सेक्टर 16 बी स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में अवैध से दुकानें बना दी गई थी। इसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण से की गई। इसका संज्ञान लेकर प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को 15 दिनों का समय दिया गया है। स्वयं से यदि यह दुकानें नहीं हटाई गई तो प्राधिकरण का दस्ता ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

प्राधिकरण के नोटिस को किया अनदेखा

निवासियों के पक्ष में आवाज उठाने वाली नेफोवा संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार की तरह से कई बार प्राधिकरण में इस संबंध में शिकायत की गई। पिछले वर्ष 2 सितंबर व कई अन्य बार प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को नोटिस भेजकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया। लंबा समय बीत जाने के बाद भी बिल्डर ने अवैध निर्माण नहीं हटाया।

विज्ञापन

एक साल तक लड़ी लडाई

अभिषेक कुमार ने निवासियों के पक्ष की लड़ाई एक साल तक लड़ी। अंत में अब बिल्डर के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। सीलिंग की कार्रवाई करने के साथ ही प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को चेतावनी दी गई है कि यदि खुद से अवैध निर्माण नहीं हटाया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की प्लानिंग व परियोजना विभाग की तरफ से की गई है।

क्या बोले प्राधिकरण के अधिकारी

प्रभारी वरिष्ठ मैनेजर प्रभात शंकर ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 दिन के अंदर बिल्डर ने स्वयं निर्माण नहीं हटाया तो प्राधिकरण आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

 

बिल्डर पर लगा था 5 लाख का जुर्माना

प्राधिकरण की तरफ से दो दिन पहले ही अजनारा होम्स बिल्डर पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया था। सोसायटी में आए दिन किसी न किसी तरह की समस्या बनी रहती है। सोसायटी में पानी की किल्लत से निवासी जूझ रहे है। इसका जिम्मेदार बिल्डर को मानते हुए प्राधिकरण ने जुर्माना लगाने की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

निवासी भी रहे मौजूद

ध्वस्तीकरण के समय कार्यवाहक एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा, सुल्तान सिंह, विपुल शर्मा, एसएस पांडे, ऋषभ जैन, वरूण मिश्रा, नितिन मित्तल, प्रशांत मिश्रा, शंकर सिंह, सचिन गुप्ता, दिनकर समेत कई निवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ