Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित हिमालय प्राइड सोसायटी के डी टावर में बुधवार शाम चोरी की वारदात सामने आई है. स्कूटी सवार दो चोर एक फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी कर फरार हो गए. घटना के समय फ्लैट मालिक बाहर गए हुए थे. वारदात करने वाले चोर सोसायटी और पड़ोसी फ्लैट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
दिनदहाड़े खाली फ्लैट को बनाया निशाना
चोरी की यह घटना डी टावर स्थित फ्लैट संख्या 10-01 में रहने वाले छत्रपाल शर्मा उर्फ सिद्धार्थ के घर पर हुई. मूलरूप से हापुड़ निवासी सिद्धार्थ एक व्यापारी हैं, जबकि उनकी पत्नी स्वीकृति शर्मा सीतापुर में शिक्षा विभाग में कार्यरत है. वर्तमान में सिद्धार्थ फ्लैट में अकेले रह रहे थे. बुधवार दोपहर लगभग 12ः30 बजे वे फ्लैट को लॉक कर किसी कार्य से बाहर गए थे.
ये भी पढ़ें: नोएडा में UBER ड्राइवर युवती से बोला तेरी औकात क्या है ? मारने के लिए निकाली राॅड
सीसीटीवी में कैद हुए स्कूटी सवार बदमाश
शाम 7ः30 बजे के आसपास स्कूटी पर सवार दो युवक सोसायटी में दाखिल हुए. एक ने हेलमेट पहन रखा था. 7ः55 बजे दोनों बदमाश फ्लैट पर पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़ा और कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
क्या-क्या ले गए चोर?
28 से 30 तोला सोने के जेवरात, 1 लाख रुपये नकद, 8,500 अमेरिकी डॉलर, 2,500 मलेशियन रिंगिट, 10,000 थाई करेंसी, 15 ब्रांडेड घड़ियां
फुटेज के आधार पर तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में पशु व्यापारी की हत्या, गर्दन और अंगुली कटी मिली
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
6 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
8 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
9 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines