Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब ग्रामीण विकास की तरफ कदम बढ़ा रहा है. क्षेत्र के चयनित गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ उनके रखरखाव के लिए भी मजबूत व्यवस्था की जाएगी. एक तरह से ग्रेटर नोएडा के गांव अब स्मार्ट विलेज बनेंगे. इस परियोजना के पहले फेज में मिलक लच्छी, अच्छेजा और रोजा याकूबपुर गांवों को शामिल किया गया है.
एजेंसी करेगी काम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इन गांवों में एक एकीकृत एजेंसी के माध्यम से विकास एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वन विलेज-वन एजेंसी मॉडल के तहत तीन वर्षों तक यह एजेंसी इन गांवों की देखरेख करेगी. इसके लिए लगभग 78 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.
स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू
प्राधिकरण ने इन गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि सड़कों के मरम्मत और अन्य बुनियादी कार्यों को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा. यह पहल न ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के गांवों को भी शामिल करते हुए ग्रामीण जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का प्रयास है.
पंचायत घरों में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
गांव में बंद पड़े पंचायत घरों के बेहतर उपयोग के लिए प्राधिकरण ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इन भवनों को पुनः उपयोग में लाकर वहां ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी. इसके लिए जरूरी मरम्मत एवं नवीनीकरण काम भी प्राधिकरण स्वयं करवाएगा. इसका उद्देश्य गांव के युवाओं और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए माहौल मिलना है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 250 करोड़ की संपत्ति कब्जा मुक्त
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
10 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
15 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
17 hrs agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
19 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
20 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
20 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
1 day agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines