ग्रेटर नोएडा के गांव बनेंगे स्मार्ट विलेज, ई-लाइब्रेरी होगी शुरू

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब ग्रामीण विकास की तरफ कदम बढ़ा रहा है. क्षेत्र के चयनित गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ उनके रखरखाव के लिए भी मजबूत व्यवस्था की जाएगी. एक तरह से ग्रेटर नोएडा के गांव अब स्मार्ट विलेज बनेंगे.

Greater Noida Authority New

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब ग्रामीण विकास की तरफ कदम बढ़ा रहा है. क्षेत्र के चयनित गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ उनके रखरखाव के लिए भी मजबूत व्यवस्था की जाएगी. एक तरह से ग्रेटर नोएडा के गांव अब स्मार्ट विलेज बनेंगे. इस परियोजना के पहले फेज में मिलक लच्छी, अच्छेजा और रोजा याकूबपुर गांवों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

एजेंसी करेगी काम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इन गांवों में एक एकीकृत एजेंसी के माध्यम से विकास एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वन विलेज-वन एजेंसी मॉडल के तहत तीन वर्षों तक यह एजेंसी इन गांवों की देखरेख करेगी. इसके लिए लगभग 78 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है और टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू

प्राधिकरण ने इन गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि सड़कों के मरम्मत और अन्य बुनियादी कार्यों को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा. यह पहल न ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के गांवों को भी शामिल करते हुए ग्रामीण जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का प्रयास है.

पंचायत घरों में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

गांव में बंद पड़े पंचायत घरों के बेहतर उपयोग के लिए प्राधिकरण ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इन भवनों को पुनः उपयोग में लाकर वहां ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी. इसके लिए जरूरी मरम्मत एवं नवीनीकरण काम भी प्राधिकरण स्वयं करवाएगा. इसका उद्देश्य गांव के युवाओं और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए माहौल मिलना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ