Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह महाआयोजन प्रदेश की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर है. इसे हर हाल में भव्य और व्यवस्थित बनाया जाना चाहिए.
ओडीओपी उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यूपीआईटीएस 2025 में प्रदेश के सभी जिलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए. वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अंतर्गत आने वाले उत्पादों के लिए विशिष्ट स्टॉल्स की व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय उद्योगों, शिल्पियों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और निवेशकों के समक्ष अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल सके. उन्होंने कहा “यह केवल व्यापारिक मेला नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है.”
युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा जाएगा
सीएम योगी ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में यूपीआईटीएस की व्यापक ब्रांडिंग के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को सीधे उद्यमिता, नवाचार और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आयोजन में सक्रिय भूमिका देने पर विशेष जोर दिया गया.
ये भी पढ़ें: बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अब आसमान छू सकेंगी इमारतें
फैशन शो के माध्यम से खादी और ग्रामोद्योग को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने फैशन शो का आयोजन कर खादी, हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक उत्पादों को नया मंच देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी से जुड़े डिजाइनर्स और विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे राज्य की पारंपरिक विरासत को आधुनिक मंच पर दर्शाया जा सके. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी.
आगंतुकों और विदेशी बायर्स के लिए विशेष व्यवस्था
सीएम योगी ने कहा कि विदेशी मेहमानों को सुरक्षित, सहज और स्वागतपूर्ण अनुभव मिलना चाहिए. उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, वृद्धजनों के लिए शटल सेवा तथा समुचित सुरक्षा और मार्गदर्शन व्यवस्था के निर्देश दिए.
सीएम योगी ने किया स्थल का निरीक्षण
सीएम योगी ने ई-कार्ट में बैठकर पूरे आयोजन स्थल का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, डीएम मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
42 mins agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
11 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
22 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines