हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए गुड न्यूज, बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास शुरू

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रेलवे की वजह से 10 लाख लोगों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे द्वारा बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास बनाए गए अंडरपास को शुरू कर दिया गया है। फिलहाल फिनिशिंग के साथ-साथ रैम्प पर टीन शेड लगाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे खोल दिया गया है।

विज्ञापन
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास शुरू

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास शुरू हो गया है। इस अंडरपास के बनने से करीब 10 लाख लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा से जीटी रोड और दादरी तक की सीधी कनेक्टिविटी आसान हो गई है।

फाटक बंद होने की समस्या खत्म

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, लोगों को पहले बोड़ाकी से दादरी की तरफ जाने वाले लोगों को रेलवे फाटक बंद होने के कारण घंटों का इंतजार करना पड़ा था। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर ट्रेनों का भारी दबाव रहता है, जिससे फाटक देर से खुलते हैं। ऐसे में लोगों को भी घंटों खड़े रहकर फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस अंडरपास के जरिए से यात्री बिना रुके सीधे अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

रेलवे ने कराया निर्माण

इस अंडरपास का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा बीते साल शुरू किया गया था। जिसका काम मई के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया गया। फिलहाल फिनिशिंग के साथ-साथ रैम्प पर टीन शेड लगाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे खोल दिया गया है। अंडरपास खुलने से अब लोगों को दादरी रेलवे ओवरब्रिज से होकर 8 से 10 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन

इन लोगों को मिली बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टर और दादरी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को इस अंडरपास से बड़ी राहत मिली है। अब न केवल डेल्टा-1, अल्फा-1, डिपो मेट्रो स्टेशन जैसे सेक्टरों तक सीधी पहुंच संभव है, बल्कि न्यू नोएडा, ग्रेटर नोएडा फेज-2 और अंसल हाउसिंग प्रोजेक्ट तक भी परी चौक से 105 मीटर रोड होते हुए सीधा सफर तय किया जा सकता है। इसके अलावा इस रूट से होते हुए दनकौर और रबूपुरा भी जाया जा सकेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola