Greater Noida News: इन दिनों देश में जहां अलीगढ़ के सास और दमाद के भागे की खबर ने बवाल मचा रखा है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो सगी बहनें शादी से ठीक पहले अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। इसके बाद परिवार ने पुलिस में उनके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई और दो युवकों पर बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया और दोनों लड़कियों की खोज शुरू कर दी। काफी मेहनत के बाद पुलिस को दोनों बहनें मिलीं। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो दोनों बहनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए।
शादी से पहले घर से भागी दोनों बहनें
यह मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके का है। पुलिस के अनुसार, परिवार वालों ने दोनों बहनों की शादी तय कर दी थी। दोनों बहनों की शादी 14 अप्रैल को होने वाली थी। लेकिन, दोनों बहनें शादी से पहले ही अपने प्रेमियों के साथ घर से भाग गईं। इसके बाद लड़कियों के परिजनों ने घर में किराए पर रहने वाले दो युवकों पर बेटियों को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार रात को दोनों बहनों को संभल जिले से बरामद कर लिया। साथ ही उनके साथ दोनों युवकों को भी हिरासत में लिया।
पूछताछ में बहनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने जब दोनों बहनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके दूल्हे उनसे उम्र में काफी ज्यादा बड़े थे। इसके अलावा दूल्हों ने खुद भी शादी के लिए मना किया था। ऐसे में दोनों बहनें प्रेमियों के साथ घर से भाग गईं और मंदिर में शादी कर ली है। उन्होंने बताया कि वे अपनी मर्जी से उनके साथ रहना चाहती हैं। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। रिश्तेदारों में कार्ड भी बंट गए थे। अब दोनों की शादी कैंसिल हो गई है।
यह भी पढ़ें: नोएडा इंजीनियर सुसाइड केस में ईरम खान गिरफ्तार; पूछताछ में गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों बहनें बालिग हैं। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines