Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे पर जीएसटी चोरी के मामले में राज्य जीएसटी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी पर 30.60 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोका है। यह जुर्माना उस स्थिति में लगाया गया जब व्यापारी द्वारा गलत ई-वे बिल के जरिए माल को एक ट्रक से नवी मुंबई भेजा जा रहा था। जीएसटी का भुगतान महज 0.10 प्रतिशत किया गया था जबकि तय दर 18 प्रतिशत है।
कंट्रोल पैनल पाया गया
जीएसटी द्वारा यह कार्रवाई 31 जुलाई को जेवर टोल प्लाजा पर की गई जब एक ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में करीब 85 लाख रुपये का कंट्रोल पैनल पाया गया, लेकिन चालक के पास जो ई-वे बिल था वह किसी अन्य वाहन से संबंधित निकला। इससे अधिकारियों को संदेह हुआ और तत्काल जांच के आदेश दिए गए।
जांच के बाद अब लगा जुर्माना
जांच में पता चला कि यह माल ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर से गुरुग्राम होते हुए नवी मुंबई के लिए भेजा जा रहा था। व्यापारी ने माल परिवहन के लिए गलत ई-वे बिल का इस्तेमाल किया। टैक्स चोरी की नियत से केवल 0.10 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान किया जबकि नियमों के तहत 18 प्रतिशत जीएसटी देय था।
जमा की राशि
जीएसटी के विशेष अनुसंधान शाखा के अपर आयुक्त ग्रेड दो विवेक आर्य ने बताया कि व्यापारी के खिलाफ पूरी जांच प्रक्रिया अपनाई गई और दोष सिद्ध होने पर उस पर 30.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। राशि को व्यापारी ने जमा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में SJP इंफ्राकॉन बिल्डर का ऑफिस सील, खरीदारों का 4.84 करोड़ बकाया
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
54 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines