हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में होगी पानी की बचत, जानें कहां बिछी 12 किलोमीटर लंबी ट्रीटेड वाॅटर की लाइन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भूजल संरक्षण को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। करीब 12 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई होगी। इसके अलावा कमर्शियल इकाइयों की जल जरूरतें भी ट्रीटेड वॉटर से पूरी की जा सकेंगी।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भूजल संरक्षण को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल और एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में जल-सीवर विभाग ने कासना एसटीपी से एच्छर तक शोधित जल (ट्रीटेड वॉटर) की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछा दी है। लंबे समय से इसकी मांग चल रही थी। शनिवार को यह काम पूरा कर लिया गया है।

12 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई
करीब 12 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई होगी। इसके अलावा कमर्शियल इकाइयों की जल जरूरतें भी ट्रीटेड वॉटर से पूरी की जा सकेंगी। इससे भूजल पर निर्भरता घटेगी और जल संरक्षण को बल मिलेगा। आने वाले समय में कई अन्य जगह यह पाइपलाइन बिछाने की योजना है।

अब भूजल की नहीं पड़ेगी जरूरत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (जल) राजेश कुमार ने बताया कि अब तक एच्छर क्षेत्र के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए भूजल का दोहन किया जाता था। लेकिन अब इस शोधित जल लाइन से सीधे कनेक्शन देकर सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार आसपास के ईकोटेक-1 एक्सटेंशन जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को भी ट्रीटेड वॉटर की आपूर्ति की जाएगी। उद्योगों की मांग पर छोटी पाइपलाइन डालकर कनेक्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रीन जोन और उद्योग दोनों को होगा फायदा
यह परियोजना एक साथ दो अहम क्षेत्रों को लाभ देगी। शहरी हरियाली को सींचने के लिए वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध होगा। उद्योगों को उत्पादन में इस्तेमाल के लिए कम लागत और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प मिलेगा। भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है। जल संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए इस तरह की परियोजनाएं भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा उत्तराखंड और हरियाणा, लग्जरी कनेक्टिविटी की तैयारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola